भाजपा मीडिया टीम की बैठक मे चुनाव रणनीति पर हुई चर्चा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिये जरूरी निर्देश
देहरादून। भाजपा मीडिया टीम की बैठक मे मिशन 2027 की रणनीति पर चर्चा की गयी। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने चुनावी हैट्रिक को दो तिहाई बहुमत में बदलने का आह्वाहन किया है। उन्होंने चुनावी दृष्टि से आवश्यक रणनीतिक निर्देश दिए। पार्टी मुख्यालय से वर्चुअली मे बैठक प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, भाजपा की डबल इंजन की सरकार पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में शानदार कार्य कर रही है। जिसका परिणाम स्वरूप जनता अपना आशीर्वाद लगातार भाजपा को देती आ रही है। विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत निर्माण के लक्ष्य पूर्ति के लिए सभी भाजपा सरकार को तीसरी बार मौका देने का मन बनाए हैं। जिसमें पार्टी के मीडिया विभाग की भूमिका भी बहुत अहम रही है। क्योंकि विकास के कामों, जनकल्याण की योजनाओं और संगठन की सक्रियता को आम लोगों के मध्य प्रचारित प्रसारित करने में सभी मीडिया पदाधिकारियों की भूमिका बहुत शानदार रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हमारे सामने कोई विशेष बड़ी चुनौती नहीं है। लेकिन हमारा लक्ष्य जीत की हैट्रिक से बड़ा, दो तिहाई बहुमत हासिल करने का है। जिसके लिए सरकार की उपलब्धि, पार्टी के कार्यक्रम और चुनावी रणनीति के प्रभाव को स्थापित करने में हमे सभी मीडिया माध्यमों का बेहतर उपयोग करना है।
इस दौरान बैठक में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने 17 सितंबर, पीएम मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कहा कि सभी कार्यक्रमों का स्वरूप भव्य और व्यापक हो, इसके लिए मीडिया टीम को समन्वय बनाकर काम करना होगा। हमे सुनिश्चित करना है कि कार्यक्रमों के आयोजन की जानकारी अच्छे से हो ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें शिरकत कर लाभ प्राप्त करें।
