सेंटजॉर्ज कॉलेज व एमयूएफसी ने जीती मसूरी सुपर कप फुटबॉल प्रतियोगिता
1 min read
मसूरी। मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से मसूरी युनाइटेड फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित पांच दिवसीय मसूरी सुपर कप फुटबॉल प्रतियोगिता के अण्डर 15 का खिताबी मुकाबला सेंटजॉर्ज कॉलेज ने जीता। सीनियर वर्ग में एमयूएफसी विजेता बना।
मसूरी स्पोटर्स क्लब के सहयोग से युनाइटेड फुटबॉल क्लब के तत्वाधान में आयोजित सुपर कप फुटबाल प्रतियोगिता सर्वे के मैदान में आयोजित की गयी। प्रतियोगिता के अण्डर 15 के फाइनल में सेंटजॉर्ज कॉलेज ने तिब्बतन होम्स फाउण्डेशन स्कूल को 2-0 गोल से पराजित किया। सीनियर वर्ग के फाइनल में एमयूएफसी ने भट्टा स्पोर्ट्स क्लब को 3-2 गोल के अंतर से पराजित किया। इससे पूर्व सीनियर वर्ग के पहले सेमीफाइनल में भट्टा स्पोर्ट्स क्लब ने मसूरी ब्वाएज को 4-0 गोल से तथा दूसरे सेमीफाइनल में एमयूएफसी ने खेलवाला को 2-0 गोल से पराजित करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में परविंद रावत ने रैफरी की भूमिका निभाई। खिलाड़ियों को नगर निगम देहरादून वार्ड एक के पार्षद सुमेंद्र बोहरा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश गोयल, बीएस नेगी, रूपचंद सोनकर, राजेंद्र शाह, अनिल सिंह, डा. नीरज सिंघल, ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष रजत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नागेंद्र उनियाल, विजय जुगरान, कुलदीप, भावना रौथाण आदि मौजूद रहे।
