शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया
1 min read
देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा नेहरू कॉलोनी धर्मपुर में शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग आयोग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी सुनील अग्रवाल, संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन, सुखमाल जैन, राष्ट्रीय महासचिव सुभाष चंद्र शतपथी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। संगठन के कार्ड भी सभी सदस्यों को दिए गए। इस अवसर पर संगठन की गतिविधि और आगामी कार्यक्रमों की चर्चा की गई। नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने के प्रयास पर भी जोर दिया गया। संगठन कैसे ओर मजबूती से आगे बढ़ाया जाए उस पर सुझाव दिए गए।
सम्मानित होने वाले शिक्षकों में डॉ. पूजा नौडियाल, डॉ नीतू पांडे, डॉ अनुपमा सिंह, डॉ ज्योति जुयाल पंत, प्रिया चन्दोला समता ग्रोवर, बबीता जैन, वंदना कंबोज, द्विप्रीत कौर को सम्मानित किया गया। समारोह गौरव पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री अशोक वर्मा ने सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि गुरु से बड़ा कोई नहीं गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पायबलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताये। इस अवसर पर सुनील अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षक दिवस की शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। कहा माता-पिता हमें इस दुनिया में जन्म देते हैं और हमारा पालन-पोषण करते हैं, मगर सही मायनों में जीवन जीने की कला हमें हमारे शिक्षक ही सिखाते हैं। वे सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहते, बल्कि सही-गलत का फर्क समझाते हैं, हमारे चरित्र को गढ़ते हैं और हमारे अंदर सपनों को पूरा करने का हौसला भरते हैं। शिक्षक असल में उस दीपक की तरह होते हैं, जो खुद जलकर भी दूसरों की जिंदगी को रोशन कर देता है। वे एक कुम्हार की तरह भी होते हैं, जो कच्ची मिट्टी जैसे विद्यार्थी को अपने अनुशासन और मार्गदर्शन से सुंदर आकार देते हैं। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन ने संगठन की गतिविधि सबके बीच रखी ओर आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। डॉ सुबास चंद्र शतपथी ने सभी शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने किया। महानगर अध्यक्ष रचना जैन ने सभी का स्वागत अंगवस्त्र पहना कर किया।
इस अवसर पर प्रदीप नागलिया, शेफाली जैन, धीरज ग्रोवर, हरि ओम ओमी, मनीष अरोड़ा, तनुजा सिंह, ज्योति जैन, संगीता जैन, पार्षद विवेक कोठारी, जितेंद्र डंडोना, एसपी सिंह आदि उपस्थित रहे।
