फुटबाल प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में डीसीबी, किक्स व सुंदरवाला जीते
1 min read
मसूरी। सर्वे के मैदान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता अंडर 15 में किक्स अकादमी ने जीता वहीं सीनियर वर्ग में डीसीबी ने जीत कर खिताब कब्जाया। वेटरन वर्ग 40 वर्ष आयु वर्ग में सुदंरवाला देहरादून ने फाइनल जीत कर खिताब कब्जाया।
प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में का पहला सेमीफाइनल मैड्रिड बनाम एफएटीसीएम के बीच खेल गया जिसमें कि मैड्रिड ने एफएटीसीएम को 3-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला किक्स अकादमी बनाम द मसूरी गर्ल्स एंड ब्वॉयज के बीच खेला गया जिसमें कि किक्स अकादमी ने द मसूरी गर्ल्स एंड ब्वॉयज को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई फाइनल मुकाबला किक्स अकादमी और मैड्रिड के बीच खेला गया जिसमें कि किक्स अकादमी ने मैड्रिड को 3-1 से पराजित कर फाइनल मुकाबला जीत अंडर 15 कप अपने नाम किया। सीनियर वर्ग में नवचेतना ए ने खेतवाला को 3-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला भट्टा ए और डीसीबी देहरादून के बीच खेला गया जिसमें कि डीसीबी ने भट्टा ए को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला नवचेतना ए बनाम डीसीबी के बीच खेला गया जिसमें कि डीसीबी ने नवचेतन को पेनल्टी शूटआउट में 7- 6 से हराकर चैथा यूथ कप अपने नाम किया। वेटरन वर्ग में पहला सेमीफाइनल मसूरी बॉयज सीनियर बनाम दून रेड के बीच के बीच खेला गया जिसमें कि मसूरी बॉयज सीनियर ने दून रेड को 7-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला सुन्दर वाला बनाम दून ब्लू के बीच खेला गया जिसमें सुन्दरवाला ने दून ब्लू को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला सुन्दरवाला बनाम मसूरी ब्वॉयज सीनियर के बीच खेला गया जिसमें कि सुन्दरवाला ने मसूरी ब्वॉयज को 1-0 से हराकर वेटरन कप 40 वर्ग आयु का अपने नाम किया। प्रतियोगिता के अंत में विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कार व ट्राफी प्रदान की गयी। वहीं प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार दिए गये जिसमें जंूनियर वर्ग में किक्स अकादमी के दीपांशु पंवार, ओपन सीनियर वर्ग में नवचेतन क्लब के अंजुल, व वेटरन वर्ग में मसूरी ब्वाइज के जावेद को दिया गया वहीं सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार जूनियर वर्ग में किक्स अकादमी के शुभ, ओपन वर्ग में नवचेतन के राहुल कठैत, व वेटरन वर्ग में सुदंरवाला के सुरेंद्र पयाल को दिया गया। गोल्डन बूट ओपन वर्ग में डीसीबी के नवीन, को दिया गया। कार्यक्रम का संचालन अनिल सिंह अन्नू ने किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मनवीन बर्तवाल, जावेद, रोहित कैंतुरा व राहुल रांगड ने निभाई। इस मौके पर पूर्व मेयर नगर निगम देहरादून सुनील उनियाल गामा, नगर पालिका अध्यक्षा मीरा सकलानी, उपेद्र थापली, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, सुशांत वोहरा, नागेन्द्र उनियाल, महेश चद, जगपाल गुस्साई, विजय बिंदवाल, सचिन पंवार, परविंदर रावत, वरुण रावत, रविंद्र रावत, आदि उपस्थित रहे।
