कैंपटी में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

1 min read

मसूरी। स्वच्छ गाँव, सबका योगदान अभियान के तहत कैम्पटी में शुरुआत की गयी व मकान मालिकों और किरायेदारों को स्वच्छता व्यवस्था से जोड़ने की पहल की गयी। जिसमे स्वच्छता एवं कचरा मुक्त कैम्पटी बनाने के प्रयास की पहल वेस्ट वारियर्य संस्था ने की।
वेस्ट वारियर्स संस्था के स्वच्छ गाँव, सबका योगदान अभियान का मुख्य उद्देश्य मकान मालिकों और किरायेदारों को व्यवस्थित कचरा संग्रहण प्रणाली से जोड़ना तथा घरों से उत्पन्न कचरे के उचित प्रबंधन और समय पर स्वच्छता शुल्क के भुगतान के प्रति जिम्मेदारी एवं जागरूकता बढ़ाना है। केम्पटी क्षेत्र में बड़ी संख्या में किरायेदार, विशेषकर अस्थायी एवं कामकाजी कर्मचारी, निवास करते हैं। कई बार कार्य के समय और कचरा संग्रहण के समय में समानता न होने के कारण किरायेदार निर्धारित समय पर अपना कचरा संग्रहण वाहन को नहीं दे पाते। इसके परिणामस्वरूप आसपास के क्षेत्रों में कचरा डंप होने, डार्क स्पॉट बनने तथा सूखा कचरा संग्रहण केंद्र ड्राई वेस्ट स्टोरेज यूनिट में मिश्रित कचरा जमा होने जैसी समस्याएं सामने आती हैं। अभियान के माध्यम से मकान मालिकों को अपने साथ-साथ अपने किरायेदारों को भी कचरा संग्रहण व्यवस्था में पंजीकृत कराने और नियमित रूप से स्वच्छता शुल्क जमा कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा। साथ ही किरायेदारों को स्रोत पर कचरा पृथक्करण, निर्धारित समय पर कचरा वाहन को कचरा सौंपने तथा स्वच्छता व्यवस्था में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया जाएगा। इस अभियान में ग्राम पंचायत, स्वच्छता समिति के सक्रिय नागरिक, मकान मालिकों, किरायेदारों और वेस्ट वारियर्स की संयुक्त भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इस अभियान में कुल 42 मकान मालिक ने अपने किरायदार की जिम्मेदारी लेने के लिए स्वेच्छा से नामांकन किया है। अभी तक पंचायत के ग्राम प्रधान, सचिव, व्यापार मंडल अध्यक्ष, पूर्व प्रधान, वार्ड सदस्य और समिति समिति के सक्रीय सदस्यों के साथ बैठक करवा दी गई है। अभियान में सामुदायिक भागीदारी और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए मकान मालिकों द्वारा अपने किरायेदारों के पंजीकरण और स्वच्छता शुल्क संग्रह की प्रगति को ट्रैक किया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले मकान मालिकों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा तथा उन्हें जिम्मेदार मकान मलिक प्रमाण पत्र प्रदान करने का प्रस्ताव रखा गया है।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.