सनातन धर्म संस्कृत विद्यालय में संस्कृत सप्ताह का हुआ शुभारंभ

मसूरी। सनातन धर्म संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, लण्ढौर, मसूरी  में संस्कृत सप्ताह आचरण का शुभारंभ शुभारंभ मङ्गलमय स्वस्ति मंत्रो से अतिथियों ने दीपप्रज्वलन, के साथ किया गया। इस मौके पर संस्कृत श्लोगन व संस्कृत समूहगान की प्रतियोगिता की गयी।
संस्कृत सप्ताह के प्रथम दिवस पर संस्कृत श्लोगन, संस्कृत समूहगान,
आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि  अखिल भारतीय महिला परिषद मसूरी की अध्यक्षा रेखा मित्तल, सचिव साधना गर्ग, कोषाध्यक्ष वंदना गोयल, पूर्व अध्यक्ष मीना गोयल, सदस्य, दीपाली अग्रवाल, अग्रवाल महासभा संरक्षक धन प्रकाश अग्रवाल मौजूद रहे। इस मौके पर अखिल भारतीय महिला परिषद की अध्यक्षा रेखा मित्तल ने संस्कृतमय वातावरण को देख छात्रों को शुभकामना, व विद्यालय परिवार की सराहना की तथा धन प्रकाश अग्रवाल ने कहा संस्कृत का प्रचार प्रसार करना हम सभी की जिम्मेदारी होनी चाहिये, क्योंकि देववाणी होने का गौरव संस्कृत भाषा को प्राप्त है। उन्होंने पूरे सप्ताह होने वाले कार्यक्रमों के लिए भी अग्रिम शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय की  प्रभारी  प्रधानाचार्य  मीनाक्षी चैहान ने सभी अतिथियों व आगंतुको का कार्यक्रम में आने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षक कर्मचारी व  छात्र उपस्थित रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.