मसूरी-देहरादून हाईवे के सुधारीकरण को होटल एसोसिएशन ने सीएम को भेजा ज्ञापन

1 min read

मसूरी। पानी वाला बैंड के निकट मसूरी-देहरादून स्टेट हाईवे की तत्काल मरम्मत के संबंध में होटल एसोसिएशन ने एसडीएम मसूरी कार्यालय जाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री, सचिव पर्यटन व सचिव लोक निर्माण विभाग उत्तराखंड को एसडीएम राहुल आनंद के माध्ययम से ज्ञापन प्रेषित किया गया। ताकि मसूरी आने वाले स्थानीय लोगों व पर्यटकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसंह धामी को दिए गये ज्ञापन में कहा गया कि यह मार्ग स्थानीय निवासियों के साथ-साथ मसूरी आने वाले पर्यटकों द्वारा बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है। सड़क की वर्तमान क्षतिग्रस्त स्थिति के कारण आवागमन में काफी असुविधा हो रही है तथा यह यात्रियों की सुरक्षाके लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकती है। वहीं वहां पर लंबा जाम लग रहा है। आगामी स्वतंत्रता दिवस की छट्टियों के कारण 14 से 16 अगस्त 2026 के दौरान मसूरी में पर्यटकों की भारी भीड़ एवं वाहनों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इस स्थिति को देखते हुए सड़क की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर एवं प्राथमिकता के आधार पर कराया जाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि आगामी सप्ताहांत से पहले मार्ग को सुरक्षित एवं सुचारु बनाया जा सके। साथ ही, उक्त प्रभावित क्षेत्र मे प्रभावी यातायात प्रबंधन एवं निगरानी हेतु पर्याप्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाय ताकि बढ़ते यातायात के दौरान आवागमन सुचारु एवं सुरक्षित रूप से सुनिश्चित किया जा सके। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की गयी कि संबंधित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने तथा सड़क की मरम्मत हेतु निर्देशित किया जाय ताकि जनता व पर्यटकों की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत हस्तक्षेप कर सहयोग कर समस्या का समाधान किया जाय। ज्ञापन देने वालों में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव अजय भार्गव, व मसूरी टेªडर्स एंड वेलफेयर एसोसएिशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल थे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.