हरियाली तीज कार्यक्रम में अनीता थलवाल व सुमन पंवार चुनी गईं तीज क्वीन

मसूरी। हिमंवत महिला समूह ने हर वर्ष की भांति हरियाली तीज पर्व मनाया। इस मौके पर एक होटल के सभागार में आयोजित तीज कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर नृत्य किया व तीज क्वीन चुनी गयी जिसमें अनीता थलवाल 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में तीज क्वीन चुनी गयी जबकि पुष्पा पुंडीर दूसरे स्थान पर रही जबकि 40 वर्ष से कम आयु में सुमन पंवार तीज क्वीन चुनी गयी व बबीता दूसरे स्थान पर रही।
तीज कार्यक्रम में महिलाएं पूरे श्रृगार के साथ आयी व विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस मौके पर उन्होंने जमकर नृत्य किया व तीज क्वीन प्रतियोगिता में भाग लिया व कैटवाक कर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस मौके पर हिमवंत महिला समूह की अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीज का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने सभी को तीज की बधाई दी व कहा कि यह समूह महिलाओं के लिए कार्य करता है व सभी पर्वो को अच्छी तरह से मनाया जाता है प्रयास रहता है कि जो महिलाएं घर से नही निकल पाती उन्हें समाज से जोड़ा जाय।  कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका तनू उनियाल, भरोसी रावत व कविता भंडारी ने निभाई। इस मौके पर लीला कंडारी, कमलेश भंडारी, मनीषी खरोला, नीति शर्मा, संध्या ऐनी, बीना सिंह, निमाकांत, नमिता कुमाई, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं सहित नरेंद्र पडियार, शूरवीर भंडारी, प्रदीप भंडारी आदि मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.