पुलिस ने खोया मोबाइल बरामद कर लौटाया

1 min read

मसूरी। मसूरी पुलिस ने खोया मोबाइल बरामद कर आवेदक को सौंपा। मोहित गर्ग पुत्र ऐन के गर्ग, निवासी आनंद कुटीर, कैमल बैक रोड, मसूरी ने कोतवाली मसूरी में उपस्थित होकर अपना मोबाइल फोन घंटाघर, मसूरी के आसपास कहीं गिर जाने के संबंध में सूचना दी गई।
प्राप्त सूचना के आधार पर कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए सीईआईआर ऐप एवं तकनीकी माध्यमों से आवश्यक कार्यवाही की गई। पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत एवं तकनीकी ट्रैकिंग के माध्यम से गुमशुदा मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया। बरामद मोबाइल फोन को कोतवाली मसूरी परिसर में आवेदक मोहित गर्ग पुत्र ऐन के गर्ग, निवासी आनंद कुटीर, कैमल बैक रोड, मसूरी के सुपुर्द सही-सलामत किया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल फोन वापस पाकर आवेदक द्वारा मसूरी पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया। खोया मोबाइल की कीमत दस हजार थी। मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल आशीष रावत, महिला कास्टेबल सुनीता शाह थी। कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा की गई प्रभावी कार्यवाही की आमजन द्वारा सराहना की गई है।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.