रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गये

मसूरी। कुलदीप राज साहनी स्मृति रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वालों को रोटरी क्लब मसूरी के तत्वावधान में आयोजित समारोह में प्रमाण पत्र एवं डोनेशन कार्ड वितरित किए गये। इस मौके पर आईटीबीपी के निदेशक आईजी गिरीश चंद्र उपाध्याय ने बतौर मुख्य अतिथि 251 में से 140 रक्तदान कर्ताओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गये।
अयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आईजी व निदेशक आईटीबीपी अकादमी गिरीश चंद्र उपाध्याय ने कहा कि ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी लगातार रक्तदान शिविर में सहयोग कर रहा है व आगे भी सहयोग करता रहेगा। उन्होंने सभी रक्तदाताओं को बधाई दी जिन्होंने रक्त देकर जरूरतमंदों की जान बचाने में अपना योगदान दिया। इस मौके पर रोटरी अध्यक्ष अश्विनी मित्तल ने सभी का स्वागत किया व कहा कि रोटरी लगातार विगत 14 वर्षों से कुलदीप राज साहनी की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है व अभी तक 28 सौ से अधिक यूनिट रक्त एकत्र किया व एक यूनिट से तीन लोगों को लाभ मिलता है जिससे अभी तक 8 हजार 4सौ लोग इसका लाभ उठा चुके है। इस मौके पर रक्तदान शिविर के चेयरमेन नितिन गुप्ता ने कहा कि रोटरी के इस आयोजन में रक्तदान शिविर के संयोजक संदीप साहनी सहित आरएन भार्गव पुरातन छात्र संघ, व रोटरी सहयोग करता है। गत वर्ष 380 यूनिट रक्त एकत्र किया जो एक दिन में सबसे अधिक था जिस पर उत्तराख्ंाड सरकार ने सम्मानित किया। इस मौके पर सचिव नूपुर कर्णवाल कैंतुरा ने मुख्य अतिथि का जीवन परिचय पढा। व अंत में संदीप साहनी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मनोरंजन त्रिपाठी, निनित गुप्ता, नूपुर कर्णवाल, संजय जैन, रणवीर सिंह, प्रमोद साहनी, मनमोहन कर्णवाल, धनप्रकाश अग्रवाल, शैलेंद्र कर्णवाल, योगिता गोयल, सोनल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, दीपक गुप्ता, विनेष संघल, सहित बड़ी संख्या मंे आईटीबीपी के जवानों सहित रक्तदाता मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.