हुसैनगंज में महिला ने फांसी लगाकर जान दी

मसूरी। लाइब्रेरी किंक्रेग मार्ग पर हुसैनगंज में एक महिला ने फंदा लगाकर फांसी लगा दी। जिसकी सूचना मिलने पर प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे व पंचायत नामा भर कर शव पोस्ट मार्टम के लिए देहरादून भेजा जायेगा, महिला के परिजनों की प्रतीक्षा की जा रही है उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
हुसैनगंज में एक महिला ने सुसाइड किया है बताया गया कि महिला पवन असवाल की पत्नी है प्रथम दृष्टया मामला फांसी का है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए नायब तहसीलदार उपेंद्र सिंह राणा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस के साथ मौके पर गये, महिला की उम्र साठ साल से कम होने पर इसका पंचायत नामा मैजिस्ट्रेट के समक्ष किया जाता है जिसके बाद पंचायतनामा किया गया व शव को पोस्टमार्टम देहरादून में चिकित्सकों की टीम करेगी व घर की फारेंसिक जांच होगी। उन्होंने बताया कि महिला के परिजनों की प्रतीक्षा की जा रही है, उनके आने के बाद देहरादून में किया जायेगा। मौके पर सभी कागजी कार्रवाई पुलिस की मौजूदगी में कर ली गयी है। बताया गया कि महिला के दो छोटे बच्चे है। महिला के फांसी लगाने के कारणों की जांच की जा रही है।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.