गुरू पूर्णिमा पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजिता, प्रसाद वितरण व भंडारे का आयोजन
मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में गुरू पूर्णिमा का पर्व पारंपरिक रीति के अनुसार मनाया गया इस मौके पर पूजा अर्चना की गयी व प्रसाद वितरित किया गया।
लंढौर में श्री सनातन धर्म मंदिर की ओर से गुरू पूर्णिमा पर्व पर पूजा अर्चना की गयी व उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंदिर समिति के महामंत्री नीरज अग्रवाल ने बताया कि गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है। यह हमें सिखाता है कि जीवन में किसी मार्गदर्शक की आवश्यकता होती है, जो हमें सही दिशा दिखा सके। इस मौके पर सरंक्षक राकेश अग्रवाल, प्रधान दीपक गुप्ता, मंत्री नीरज अग्रवाल, शरद गुप्ता, उपमंत्री वैभव तायल, राजकुमार अग्रवाल, प्रमोद ठाकुर आदि मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर श्री सिद्ध हनुमान मदिर कचहरी मसूरी में बजरंग दल ने गुरू पूर्णिमा का पर्व मनाया व पूजा अर्चना व हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया। इस मौके पर बजरंग दल के अध्यक्ष संदीप सिंह, संयोजक राहुल साहू, उपायध्क्ष आदर्श शर्मा, सांगर, विपिन, रितेश घटवाल, महेश भटट, मंयक, गिरीश शाह, उज्जवल नेगी, करणी सेना अध्यक्ष मनदीप रौछेला सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

वहीं श्री सिरड़ी सांई बाबा मंदिर में भी गुरू पूर्णिमा का पर्व पूरे उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया प्रातः काकड़ आरती, बाबा का अभिषेक, किया गया व भजन कीर्तन किए गये वहीं दोपहर को भंडारे का आयोजन किया गया।