17 गुणा विदेशी सैलानी वृद्धि से पर्यटन प्रदेश के स्वर्णिम दौर का आगाज
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड विगत 5 वर्षों में 17 गुणा विदेशी सैलानी वृद्धि के साथ पर्यटन प्रदेश के स्वर्णिम दौर में प्रवेश कर गया है। संसद में दी गई जानकारी के अनुशार 2021 के 8 हजार विदेशी पर्यटकों का आंकड़ा आज लगभग 16 लाख को छू रहा है, साथ ही प्रतिवर्ष 6 करोड़ से अधिक घरेलू सैलानी राज्य की आर्थिकी को सुदृढ़ कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने इन उपलब्धियों पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में दूरदर्शी योजनाओं और कुशल प्रबंधन का नतीजा बताया है।
उनके द्वारा राज्यसभा के पटल पर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय से पूछे गए सवालों के जवाब में यह महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। जिसमें पर्यटन मंत्री शी गजेंद्र शेखावत द्वारा बताया गया कि 2021 में उत्तराखंड आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या मात्र 8532 एवं घरेलू की 19,434475 थी। जो क्रमशः वर्षवार 2022 में 61,562 एवं 84,542,195, वर्ष 2023 में 143,027 एवं 57,570,578, वर्ष 2024 में 60,849,060 एवं 139,375 तथा 2025 में 1,58,390 विदेशी एवं 61,411,411 घरेलू पर्यटक रहे। इस तरह से देवभूमि उत्तराखंड में विगत 5 वर्षों में विदेशी सैलानियों की संख्या में 216 फीसदी और घरेलू सैलानियों में रिकॉर्ड 1756 फीसदी का इजाफा हुआ है।
केंद्र द्वारा दी गई जानकारी पर खुशी व्यक्त करते हुए श्री भट्ट ने कहा, इस उपलब्धि का सबसे बड़ा कोई हकदार है तो वे स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। क्यूंकि सनातन के प्रति अपूर्व श्रद्धा और देवभूमिवासियों के प्रति अथाह प्रेम के चलते हमारा राज्य ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन की पहचान बनाने में कामयाब हुआ है। उसपर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी की कुशल एवं दूरदर्शी नीतियों और स्थानीय निवासियों की बेजोड़ मेहनत एवं शानदार मेहमाननवाजी के चलते यह सब संभव हुआ है। राज्य निर्माण की शुरुआत से ही हम सबका फोकस प्रदेश को पर्यटन का हब बनाने में रहा है। लेकिन इन 5 वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि आखिरकार भाजपा सरकार में हम इस सपने को साकार करने सफल हुए हैं।
