कारगिल विजय दिवस एवं शहीद श्री देव सुमन दिवस मनाया व वृक्षारोपण किया।

1 min read

मसूरी। लायंस क्लब मसूरी हिल्स ने जम्मू कश्मीर अध्धयन केंद्र के सहयोग से प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी आर एन भार्गव इण्टर कॉलेज के सभागार में महान क्रांतिकारी श्रीदेव सुमन की पुण्य तिथि तथा कारगिल विजय दिवस अत्यन्त श्रद्धा, उत्साह एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया।’

कार्यक्रम का शुभारम्भ महान क्रांतिकारी श्रीदेव सुमन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर किया गया। इसके उपरान्त लायन्स क्लब द्वारा हरेला पखवाड़े के अंतर्गत विद्यालय परिसर में पौधारोपण एवं देवदार, बाँझ आदि विभिन्न प्रजाति के 10 वृक्ष रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा भाषण एवं कला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया, जिनमें छात्र-छात्राओं ने कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग, राष्ट्रप्रेम एवं विजयगाथा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं दर्शकों को भावविभोर कर दिया। वहीं बचपन स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं सैनिक वेशभूषा में मार्च पास्ट कर सभी का मन मोह लिया। भाषण प्रतियोगिता में छात्र अमित कुमार प्रथम, संदीप द्वितीय, राकेश एवं राहुल संयुक्त रूप से तृतीय रहे, कु समीक्षा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया वहीं कला प्रतियोगिता में मयंक प्रथम, सत्यम द्वितीय, अनिल तृतीय रहे, प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह रावत ने पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूतपूर्व कमांडेंट, आईटीबीपी धर्मपाल सिंह रावत ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि कारगिल विजय भारत के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, अनुशासन, राष्ट्रनिष्ठा एवं सर्वाेच्च बलिदान का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि देशभक्ति, अनुशासन, कर्तव्यपरायणता एवं सेवा-भाव को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज का युवा ही भारत का भविष्य है और राष्ट्र निर्माण में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। साथ ही उन्होंने महान क्रांतिकारी श्रीदेव सुमन के संघर्ष एवं बलिदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। लायन्स क्लब मसूरी हिल्स के अध्यक्ष अनुज कुमार तायल ने अपने संबोधन में कारगिल विजय दिवस की सम्पूर्ण विजयगाथा का वर्णन करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने विषम परिस्थितियों में अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देकर सम्पूर्ण विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया। उन्होंने लायन्स क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य, भूख से राहत, आपदा सहायता, स्वच्छता एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि लायन्स क्लब सदैव मानव सेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देता है तथा भविष्य में भी समाजहित के कार्य निरन्तर जारी रखेगा। लायन्स क्लब मसूरी हिल्स ने अपने भूख से राहत कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं के लिए अतिथि भोज का आयोजन किया गया, जिसका सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लाभ उठाया। कार्यक्रम से पूर्व स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सम्पूर्ण विद्यालय परिसर में फॉगिंग भी कराई गई। कार्यक्रम का सफल संचालन लायन मदन मोहन शर्मा ने किया। पर्यावरण सचिव लायन संदीप अग्रवाल द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर लायन सचिव राजीव अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता, जीके. गुप्ता, रविन्द्र गोयल, एएस. पंवार, शिव अरोड़ा, संदीप अग्रवाल, ममता भाटिया, अनु हांडा विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्या रंजना पंवार, बचपन स्कूल की प्रधानाध्यापिका सपना गोयल, सद्भावना के उपाध्यक्ष अनिल गोयल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से प्रवक्ता डॉ. मयूष रावत, विमला गौड़, नरेश चन्द्र कोटनाला, सहायक अध्यापक संजीव प्रसाद जोशी, बलबीर तथा कर्मचारी अजय एवं आर्यन सहित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

 

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.