मसूरी में होम डिलीवरी संस्थान खोले जाने का किया विरोध

मसूरी। राधाकृष्ण मंदिर सभागार में मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन की आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें कोषाध्यक्ष नागेद्र उनियाल ने आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। बैठक का प्रमुख केंद्र मसूरी में खुलने जा रहे होम डिलीवरी
व्यावसायिक संस्थान को लेकर रहा जिसमें व्यापारियों ने अपनी शंकाए प्रस्तुत की। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि इस संस्थान के खुलने से मसूरी का हर तरह का व्यापार प्रभावित होगा, जिससे रोजी रोटी पर असर पडेगा। इस संबंध में व्यापारियों ने एसोसिएशन के प्रति भी नाराजगी व्यक्त की कि उन्होंने इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया जिस पर लंढौर के व्यापारियों ने हस्ताक्षर युक्त पत्र एसोसिएशन को दिया जिसमें व्यापारियों को होने वाली परेशानियों व उनके व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव से अवगत कराया तथा पूरी तरह से इस संस्थान को मसूरी में खोले जाने का विरोध किया।
वहीं यह भी कहा गया कि जो ऐसे सस्थानों के मानक है उस पर भी यह खरा नहीं उतर रही है। वहीं बैठक में सुझाव भी आये कि जनहित व लोगों की सुविधा तथा वरिष्ठ नागरिकों को होने वाली परेशानी को कम करने के लिए एसोएिशन को व्यापारियों
से वार्ता कर ऐसी पहल की जानी चाहिए कि उपभोक्ताओं को घर बैठे उचित दरों पर सामान उपलब्ध कराया जा सके। वहीं व्यापारियों को सामान के दामों में अनावश्यक दरों पर सामान बेचने से भी बचना होगा ताकि उपभोक्ताओं को ऐसे संस्थाानों का
उपयोग करने की जरूरत न पडे। सभा में आंनंद रस्तोगी, रवि गोयल, परमजीत कोहली, रमेश राव, सुनील सोनकर, गौरव गुप्ता, राजेंद्र रावत व धनप्रकाश अग्रवाल आदि ने भी अपनी शंकाओं को सदन के सम्मुख रखा। इस एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल
ने कहा कि व्यापारियों के हित को देखते हुए मसूरी में इस संस्थान को खोलने नहीं दिया जायेगा, जिसमें सभी व्यापारियों को एकजुट होकर एसोसिएशन के साथ खड़ा होना होगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस संबंध में संस्थान खोलने वालों से एक समिति बनाकर वार्ता की जायेगी अगर वार्ता सफल नहीं होगी तो प्रशासन को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जायेगा व उसके बाद आंदोलन किया जायेगा। बैठक का संचालन महामंत्री जगजीत कुकरेजा ने किया। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री जगजीत कुकरेजा, नागेद्र उनियाल, परमजीत कोहली, अतुल अग्रवाल, सलीम अहमद, देवी गोदियाल, सभासद अमित भटट, गौरव
गुप्ता, श्याम गोयल, राज कुमार, संजय अग्रवाल, रवि गोयल, सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.