सिने अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने मसूरी के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया

मसूरी। सिने अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने उत्तराखंड प्रवास के दौरान पहली बार मसूरी पहुंच कर यहां के प्राकृतिक सौंदर्य, बादलों के बीच यहां की मालरोड का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि देहरादून से मसूरी तक रोड का आनंद अपने आम में विशेष अनुभूति देने वाला रहा, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। ऐसी ड्राइव कभी नहीं की जो मेरे जीवन में पहली बार रही। एलोरा मेल्टिंग मोेमेंटस स्टोर का दौरा किया, जहां के आकर्षक माहौल, बेहतर इंटीरियर व बेकरी उत्पादों की सराहना की व उत्पादों का आनंद लिया।
अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने कहा कि मसूरी की सुंदरता ऐसा कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि मसूरी की सुंदरता को ऐसे ही बनाये रखे, स्वच्छ रखे, सुंदर रखे व अपनी यादें ताजा रखने के साथ स्वस्थ्य रहे। इस मौके पर एलोरा के विभिन्न उत्पादों का स्वाद लिया और उनकी गुणवत्ता की प्रशंसा करते हुए कहा, मसूरी की खूबसूरती के बीच एलोरा मेल्टिंग मोमेंट्स का अनुभव वास्तव में यादगार रहा। यहां का वातावरण बेहद सुकून देने वाला है। यह सिर्फ एक बेकरी नहीं, बल्कि परिवार और दोस्तों के साथ खूबसूरत पल बिताने की एक शानदार जगह है। उत्तराखंड में इस तरह के उत्कृष्ट ब्रांड को देखकर बहुत खुशी हुई और मैं दोबारा यहां जरूर आना चाहूंगी। इस मौके पर एलोरा मेल्टिंग मोमेंट्स के स्वामी द्रोण गुलाटी ने कहा, हमारे लिए यह बेहद गर्व और खुशी का अवसर है कि बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने हमारे मसूरी स्टोर का दौरा किया। उन्होंने हमारे उत्पादों, गुणवत्ता और आतिथ्य की सराहना की, जो पूरी एलोरा टीम के लिए प्रेरणादायक है। हमारा प्रयास हमेशा अपने ग्राहकों को बेहतरीन स्वाद के साथ यादगार अनुभव देना रहा है और आगे भी यही हमारी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर संगीता बिजलानी ने एलोरा टीम के साथ समय बिताया, स्मृति चित्र खिंचवाए। इस दौरान बड़ी संख्या में पर्यटकों ने भी अभिनेत्री संगीता बिजलानी के साथ जमकर फोटो खिंचवाये।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.