अभाविप ने एमपीजी कालेज प्रांतीयकरण के प्रस्ताव का स्वागत किया
मसूरी। एमपीजी कालेज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नगर पालिका द्वारा बोर्ड बैठक में कालेज के प्रांतीयकरण करने के प्रस्ताव को सर्व सम्मति से पास करने पर खुशी जाहिर की है व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी सहित सभी सभासदों का आभार व्यक्त किया है व पालिका परिषद को आभार पत्र भी दिया गया।
एमपीजी कालेज में पत्रकारों से बातचीत करने हुए छात्र संघ में विविद्यालय प्रतिनिधि आशुतोष जोशी ने कहा कि नगर पालिका द्वारा कालेज के प्रंातीयकरण की मांग को पूरा करते हुए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास किया जिसके लिए नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी सहित सभी सभासदों का विशेष आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए छात्र संघ की ओर से कालेज के सभी छात्र छात्राओं, कालेज के शिक्षकों व कर्मचारियों को प्रस्ताव पास होने पर बधाई दी व कहा कि इससे कालेज में शैक्षणिक वातावरण बनेगा। उन्होंने कहा कि कालेज के प्रांतीयकरण की मांग जरूरी हो गयी थी कालेज में आये दिन शिक्षकों के आपसी विवाद, कालेज में राजनैतिक अडडा बनाया जाना, प्रधानाचार्य शिक्षकों के विवाद, प्रबंधन समिति के विवाद काफी बढ गये थे लेकिन अब प्रातीयकरण के बाद कालेज में नये शिक्षकों, कर्मचारियों की नियुक्ति होगी, नये रोजगार परक विषय आयंेगे, जिससे कालेज में शिक्षा का वातावरण बनेगा व छात्रों को पढाई करने के लिए देहरादून नहीं जाना पडेगा, मसूरी एबीवीपी इकाई अध्यक्ष वेदांत थापली ने कहा कि नगर पालिका बोर्ड बैठक में कालेज के प्रांतीयकरण के प्रस्ताव पर खुशी व्यक्त की व कहा कि कालेज में लगातार छात्रों की संख्या घट रही थी। रोजगार परक व स्किल कोर्स आयेगे, जिससे छात्रों की संख्या बढेगी।
–
