नई खेल नीति को लेकर खेल मंत्री रेखा आर्य ने ली विभागीय अधिकारियों की बैठक

1 min read

देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा कि आज की बैठक में खेल नीति-2026 पर विस्तृत चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की खेल नीति-2021 में बदलाव करके वर्तमान समय व परिस्थिति अनुसार आवश्यकताओं को देखते हुए नई खेल नीति-2026 बनाने की तैयारी की जा रही है। खेल मंत्री ने कहा कि नई खेल नीति-2026 पर खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल प्रेमियों व आम जनमानस से सुझाव मांगे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राप्त बेहतर सुझावों को नई खेल नीति का हिस्सा बनाने के साथ ही संबंधित को सम्मानित भी किया जायेगा।
मंत्री ने कहा कि नई खेल नीति पर सुझावों को आॅनलाईन वेब पोर्टल के वेब लिंक  ीजजचेरूध्ध्ूूू.ाीमसवना.पदध्बवदजंबज-ने  के साथ-साथ ईमेल पदवि/ाीमसवना.पद, डाक व क्यूआर कोड के माध्यम से खेल निदेशालय में 15 दिनों के भीतर भेजे जा सकते हैं। उन्होंने प्रदेश के जनमानस से नई खेल नीति के संबंध में अपने बहुमूल्य सुझाव भेजने की अपील की है ताकि प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए एक बेहतर खेल नीति तैयार हो सके। इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल, अमित सिन्हा, संयुक्त निदेशक खेल, अजय अग्रवाल तथा अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.