जाम से नहीं मिल रही निजात, हर ओर जाम ही जाम से मसूरी की छवि हो रही धूमिल

मसूरी। पर्यटन सीजन में इस बार मसूरी की वादियां पूरे माह जाम से जूझती रही, लाख प्रयास करने के बाद भी जाम से निजात दिलाने में प्रशासन व पुलिस नाकाफी साबित हुए। जबकि अतिरिक्त पुलिस बल के साथ ही नगर पालिका ने भी अपने वालिंटियर लगाये है।
पर्यटन नगरी के हालात इतने खराब हो चुके है कि सुबह होते ही लोगोंको जाम से जूझने पर मजबूर होना पड रहा है। सुबह के समय ही लाइब्रेरी किंक्रेग मार्ग पर दो किमी से अधिक लंबा जाम हर रोज लग रहा है, वहीं इसके साथ ही मसूरी के अन्य मार्गों के अलावा पिक्चर पैलेस चौक भी जाम से दिन भर जूझता रहता है। सुबह से लेकर मध्य रात्रि तक पर्यटक व स्थानीय लोग जाम में फंसे रहते हैं। आये दिन लगने वाले जाम से लोग परेशान हो चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है। अगर ऐसा ही रहा तो मसूरी की छवि खराब होगी व आने वाले समय पर्यटक मसूरी आने के लिए दस बार सोचेगा। कही अवैध पार्किग, कहीं स्कूटिंयों कही सड़क खराब होने के कारण व पार्किंग की कमी के कारण जाम लगना अब आम बात हो गयी है। अगर किसी को देहरादून जाना होता है तो वह घर से दो घंटे पहले निकलता है ताकि एक घंटे का सफर दो घंटे में पूरा हो सके लेकिन उसके बाद भी देहरादून पहुचने व देहरादून से मसूरी आने में तीन घंटे से अधिक का समय जाम के कारण लग रहा है। लाइब्रेरी व पिक्चर पैलेस बैरियर भी जाम लगने का कारण बन रहा है हालांकि पालिका ने मालरोड का शुल्क ऑन लाइन किया है लेकिन उसके बाद भी समय लग रहा है। वहीं मैसानिक लॉज पर टैक्सियों के रोड पर खडे होने से भी जाम को बल मिल रहा है। जबकि पूर्व में कई बार इस पर चर्चा हो चुकी है। इस पर प्रशासन सहित सरकार को गंभीरता से सोचना होगा व मंथन कर इसका समाधान निकालना होगा।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.