अग्नि शमन कर्मियों ने पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण
मसूरी। अग्नि शमन विभाग ने अग्नि शमन मसूरी प्रभारी धीरज तड़ियाल के नेतृत्व में लाइब्रेरी अकादमी रोड पर फायर स्टेशन परिसर में पौधा रोपण किया। इस मौके पर सभी अग्नि शमन कर्मचारियों को एकत्र किया गया व परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में जानकारी देने के साथ ही पौधा रोपण किया गया। विभाग के कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोप कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विभाग की ओर से सहयोग किया।
वहीं दूसरी ओर क्लब महेंद्रा, स्टर्लिग रिजोर्ट व मोजाइक होटल ने संयुक्त रूप से पर्यावरण दिवस पर कैमल बैक रोड पर पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपन अपने संस्थान की ओर से योगदान दिया। इस मोके पर क्लब महिंद्रा, स्टर्लिग रिजोर्ट व मोजाइक होटल के प्रतिनिधियों ने कैमल बैक रोड पर विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया। इस मौके पर संजय उनियाल, आर्य शर्मा, मुकुल, पूरण, भावना, आरती, सिमरन, राम केवल, दिनेश, विजेंद्र, जिया, व मुकेश आदि मौजूद रहे।
