ओक ग्रोव स्कूल का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
1 min read
मसूरी। ओक ग्रोव स्कूल ने 139 वां स्थापना दिवस सांस्कृतिक प्रस्तुतियो, व पुरस्कार वितरण के साथ मनाया। इस मौके पर सांइंस, आर्ट एवं मैथ्स प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया वहीं मेधावी छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गये।
ओकग्रोव स्कूल के मैदान में आयोजित 139वें स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि महाप्रबंधक एवं अध्यक्ष बोर्ड ऑफ गवर्नर्स राजेश कुमार पांडेय, ने मेजर ग्रीश चंद्र वर्मा वीर चक्र वैली मैदान में ध्वजारोहण किया व मार्च पास्ट की सलामी ली। स्कूल के स्थापना दिवस के अवसर पर स्कूल के तीनों विंग के छात्र- छात्राओं ने मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुति की वहीं साइंस, मैथ्स तथा आर्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस मौके पर ओक ग्रोव स्कूल के प्राचार्य नरेश कुमार ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी व बाद में उन्होंने शिक्षा और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए। विज्ञान प्रदर्शनी में आर्टिफिशियल स्नो फॉल और केमिकल सनसेट मॉडल की मुख्य अतिथि ने सराहना की। वहीं मुख्य अतिथि ने शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए। मुख्य अतिथि ने विद्यालय परिसर में नव-निर्मित बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन करने के साथ-साथ विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। सीबीएसई कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पदक प्रदान किए गए। विद्यालय की सर्वाधिक प्रतिष्ठित ट्रॉफी अंगिका कप क्रमशः शिवाजी, अशोक और सरोजिनी हाउस को प्रदान की गई। मुख्य अतिथि राजेश कुमार पांडेय ने कार्यक्रम की सफलता हेतु विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, चरित्र एवं नैतिक मूल्यों के समग्र विकास का महत्वपूर्ण दायित्व शिक्षकों के निरंतर सहयोग एवं समर्पण के बिना संभव नहीं है। उन्होंने विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के अथक परिश्रम की प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में विपुल रावत ने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में अनिता पांडे अध्यक्ष एनआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ, सुजीत कुमार मिश्रा पीसीपीओ उत्तर रेलवे, श्रुति मिश्रा, अरविंद नौटियाल, एसडीजीएम, उत्तर रेलवे, विनीता श्रीवास्तव, डीआरएम मोरादाबाद मंडल, डॉ. लीना रॉय, एसीएमएस, ओजीएस स्वास्थ्य इकाई, झड़ीपानी, सविता, आनंद सिंह रावत, कर्नल सनी बख्शी, पूर्व ओक ग्रोवियन, कुसुम कंबोज, धैर्य नागपाल, अनुपम सिंह, डॉ. अतुल कुमार सक्सेना, एस.के. रजा, संतोष कुमार, आशुतोष कुमार, मनीषा शर्मा, प्रीति लाकड़ा, जगजीत परमार, सुरभि शर्मा उपस्थित थे।
