रोटरी क्लब मसूरी ने दिव्यांग को मोटराइज्ड व्हीलचेयर भेंट की
मसूरी। रोटरी क्लब मसूरी के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में क्लब के सदस्यों ने जोडी खटटा पानी गांव जाकर दिव्यांग महिपाल सिंह को फ्रीडम मूव विद आउट लिमिटस मॉडल की मोटराइज्ड सेल्फ‑ड्राइव व्हीलचेयर भेंट की।
लंढौर कम्युनिटी अस्पताल के आग्रह पर अस्पताल के पैलिएटिव केयर विभाग में रीढ की हडडी में चोट का उपचार करवा रहे महिपाल सिंह को व्हील चेयर देने का निर्णय लिया गया। रोटरी क्लब के निदेशक कम्युनिटी सर्विस रजत अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मनोरंजन त्रिपाठी, रोटेरियन अशोक कोहली, अश्विनी मित्तल व अन्य सदस्यों ने व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के प्रयासों का समन्वय किया।
पैलिएटिव केयर टीम कई महीनों से महिपाल सिंह के साथ काम कर रही है, उनकी पुनर्वास संबंधी आवश्यकताओं की निगरानी कर रही है और निरंतर चिकित्सीय व भावनात्मक समर्थन प्रदान कर रही है। विस्तृत मूल्यांकन के बाद टीम ने निर्धारित किया कि मोटराइज्ड व्हीलचेयर उनकी गतिशीलता, आत्मनिर्भरता और जीवन गुणवत्ता में महत्वपूर्ण सुधार लाएगा। इसके बाद अस्पताल ने रोटरी क्लब ऑफ मसूरी से सहायता का अनुरोध किया, जिस पर क्लब ने शीघ्र और उदारतापूर्ण सहयोग कर व्हीलचेयर समय पर उपलब्ध कराया। इस मौके पर रोटरी अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मनोरंजन त्रिपाठी, प्रेसीडेंट‑इलेक्ट अश्वनी मित्तल, डॉ. जॉय जोशुआ एवं अस्पताल कर्मचारी उपस्थित थे। व्हीलचेयर प्राप्त करने के बाद महिपाल सिंह पहली बार अपनी कक्ष के बाहर स्वतंत्र रूप से व्हील चेयर के माध्यम से अंदर से बाहर आये। उन्होने इस अनुभव को सांझा किया, यह समय मरीज और देखभाल करने वालों दोनों के लिए भावनात्मक और आशाजनक क्षण रहा।
