ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत पुलिस चला रही विशेष चेकिंग अभियान, यातायात नियमों को ठेंगा दिखाने वालों के खिलाफ हो रही कार्रवाई  

मसूरी। चारधाम यात्रा व पर्यटन सीजन के दृष्टिगत कोतवाली मसूरी क्षेत्र में यातायात का दबाव निरंतर बढ़ रहा है। आमजन की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान लाइब्रेरी चैक पर रॉयल इनफील्ड बुलेट संख्या यूपी11 बीजेड 9156 चैक से बहुत ज्यादा आवाज करते हुए और पटाखे फोड़ते हुए जा रही थी को रोक कर चैक किया गया तो उक्त वाहन को  16 साल का युवक जिसका नाम मानव  काल्पनिक पुत्र राजेश काल्पनिक नाम निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश चला रहा था। नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर वाहन का चालान सुसंगत धाराओं में करते हुए कुल 40000 रूपये का जुर्माना लगा कर वाहन को सीज कर उक्त नाबालिग युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान वाहनों पर काली फिल्म लगाकर चलने वाले वाहन चालकों का भी चालान कर फिल्म उतारी गई व सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए वाहनों के चालान किए गए। साथ ही वाहन चालकों को भविष्य में निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से  खड़े वाहन न केवल यातायात को बाधित करते हैं, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ाते हैं। कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं अपने वाहनों को निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें, जिससे चारधाम यात्रा व पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा सके। पुलिस ने 103 चालान किए जिसमें एक वाहन डिंªक एंड ड्राइव, 6 चालान ब्लैक फिल्म लगाने पर तीन हजार नकद चालान, तीन चालान तीन सवारी ले जाने पर तीन हजार का चालान, एक वाहन सीज नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर, तीन दुपहिया सीज, 13 चालान यातायात नियमों के उलंघन पर किए गये व आठ हजार संयोजन शुल्क वसूला गया। वहीं 76 चालान नो पार्किग के किए गये।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.