गुरु नानक स्कूल में वार्षिक मेले का हुआ आयोजन

1 min read

मसूरी। गुरु नानक 5जी सैंटनरी स्कूल में वार्षिक मेले का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य अनिल तिवारी ने फीता काटकर किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित मेले में उल्लास, संस्कृति, कला एवं मनोरंजन का अद्भुत संगम रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आकर्षक स्टालों एवं मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट व उत्सव के वातावरण से सराबोर हो रहा था। मेले में भारी संख्या में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं व अभिभावकों ने भाग लिया। पृष्ठभूमि में बजता संगीत आनंद को दुगना कर रहा था। विभिन्न स्टॉल इतने अनूठे ढंग से सज रहे थे कि एक विशिष्ट संस्कृति की छाप छोड़ रहे थे। एक तरफ बच्चे विभिन्न खेलों जैसे हुपला, रोलेट, हिट द पिरामिड, ट्रिपल योर मनी, ट्रेजर हंट, सुपर सिक्स, लकी डिप का मजा ले रहे थे तो दूसरी ओर स्वादिष्ट व्यंजनों, रचनात्मक सजावट और उत्साहपूर्ण सहभागिता ने पूरे परिसर को आनंदमय बना दिया। सभी को लकी ड्रॉ की प्रतीक्षा थी। अंत में विजेताओं के नाम घोषित किए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास ,रचनात्मकता, सामूहिक प्रयास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल तिवारी, हेड मास्टर कुलदीप सिंह त्यागी, प्रशासनिक अधिकारी सुनील बक्शी, अध्यापक व अभिभावक उपस्थित रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.