पालिका प्रशासन ने वेंडिग जोन को लेकर माल रोड लाइब्रेरी का निरीक्षण किया

मसूरी। लंबे समय से वेंडिग जोन को लेकर उपजी समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका, एमडीडीए, एनएच, लोनिवि ने लाइब्रेरी मालरोड पर स्थान चयनित करने का निरीक्षण किया। वेंडर जोन बनाये जाने की कवायद लंबे समय से चल रही है व विगत दिनों नगर पालिका ने मालरोड से पटरी वालों को हटा दिया था व चिन्हित वेडरों को लंढौर मार्ग, अटल उद्यान व मसूरी झील में स्थान उपलब्ध कराये गये थे। वहीं दूसरी ओर कुछ वेंडर लगातार आंदोलन कर रहे है। जिस पर नगर पालिका ने वेंडिग जोन चिन्हित करने का प्रयास शुरू कर दिया है व लाइब्रेरी मालरोड स्थित बस स्टैण्ड के उपर के हिस्से का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.