प्रशासन ने हटाया दूधली में लगा वन अधिकार समिति का बैरियर
मसूरी। दूधली क्षेत्र में आम रास्ते पर वनाधिकार समिति ने बैरियर लगा दिया जिसको प्रशासन की टीम ने अवैध बता कर हटा दिया। बैरियर लगाने को लेकर किसी भी विभाग से अनुमति नहीं ली गयी थी।
दूधली में वन अधिकार समिति ने यह कह कर बैरियर लगा दिया कि इस क्षेत्र में जाने वालों से पैसा वसूला जायेगा व इसका उपयोग पंर्यावरण संरक्षण के लिए किया जायेगा। इस बैरियर का 29 अप्रैल को उदघाटन की तारीख तय की गयी थी, जिस पर प्रशासन ने इस मामले में संयुक्त विभागीय जांच की तो पता चला कि किसी भी विभाग से बैरियर लगाने की वैध अनुमति नहीं ली गयी। जिस पर एसडीएम राहुल आनंद पुलिस फोर्स लेकर मौके पर गये व अवैध बैरियर को हटा दिया। एसडीएम राहुल आनंद ने साफ कहा कि बैरियर का संचालन पहले कभी शुरू नही हुआ था, लेकिन बैरियर को सार्वजनिक मार्ग पर लगाया गया। बैरियर के उदघाटन की तैयारी की जा रही थी इससे पहले प्रश्ज्ञासन ने कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों की मौजूदगी में बैरियर को हटा दिया। एसडीएम राहुल आनंद ने कहा कि सार्वजनिक मार्ग पर बैरियर लगाने का किसी को अधिकार नहीं है। इस तरह की गतिविधियों पर प्रशासन की पूरी नजर रहेगी। सार्वजनिक मार्ग पर अगर फिर से बैरियर लगाने का प्रयास किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
