मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण को किया सील
मसूरी। एमडीडीए ने टिहरी चंबा मार्ग पर टिपड़ी धार में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध निर्माण को सील कर दिया। जिससे अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया। एमडीडीए के सहायक अभियंता अजय मलिक ने बताया कि निखिल सिकन्ध द्वारा टिपडी धार टिहरी चंबा रोड मसूरी में बिना मानचित्र स्वीकृत के 9 कॉटेजों का अवैध निर्माण किया जा रहा था।
सहायक अभियंता अजय मलिक ने बताया कि टिपडी धार में निखिल सिकन्ध ने बिना एमडीडीए की स्वीकृति के अवैध रूप से नौ काटेजों का निर्माण किया जा रहा था जिसमें लोहे के गाटर, चैनलों वाईसन बोर्ड की सहायता से निर्माण किया जा रहा था जिनके खिलाफ उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 संशोधन अधिनियम, 2009 के अन्तर्गत अनाधिकृत निर्माण करने पर अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत वाद योजित किया गया। मलिक ने बताया कि संयुक्त मजिस्ट्रेट एमडीडीए ने आदेशानुसार अवैध निर्माण को सुसंगत धाराओं के तहत सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शहर में बिना मानचित्र स्वीकृत किए जा रहे अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ विभाग द्वारा निरंतर विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी। इस मौके पर अवर अभियंता अनुराग नौटियाल, सुपरवाइजर संजीव कुमार, इंद्रदेव नौटियाल सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
