13 विद्यालयों के 26 विद्यार्थियों को राधेश्याम व शकुतला देवी स्मृति छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई

मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी स्थित अम्बेडकर चौक में भारतीय दलित साहित्य अकादमी के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती के अवसर पर आयोजित छात्रवृत्ति एवं सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 विद्यालयों के 26 छात्र छात्राओं को राधेश्याम व शकुतला देवी स्मृति छात्रवृत्ति भी प्रदान की। उन्होंने पर्यावरण मित्रों को भी सम्मानित किया वहीं समाजिक, साहित्य, पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले महान विभूतियों जिसमें रेडक्रास सोसाइटी के अध्यक्ष एमएस अंसारी, लेखिका व कवित्री नीता कुकरेती, पत्रकार बिजेंद्र पुंडीर, सूरत सिंह रावत, उप जिला चिकित्सालय की चिकित्सक प्रेषिका रावत, सुमैलो गु्रप की प्रमिला पवार एवं साथी, हिमवतं महिला मांगल की पुष्पा पडियार व साथी, मसूरी पुलिस, फायर सर्विस, जयश्री क्लब व लोक गायिका रेशमा शाह को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर का जीवन समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचार आज भी समानता एवं न्याय की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि अंबेडकर भारत के संविधान के प्रमुख शिल्पकार रहे, जिन्होंने देश को एक मजबूत और न्यायपूर्ण संवैधानिक ढांचा प्रदान किया। उन्होंने सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और असमानता के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार मानते हुए समाज के कमजोर वर्गों को आगे बढ़ाने का मार्ग दिखाया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर एक महान विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और दूरदर्शी नेता थे। इस दौरान समिति के सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से अम्बेडकर चौक का सौंदर्यीकरण का आग्रह भी किया। जिस पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने समिति के सदस्यों को सौंदर्यीकरण के कार्यों का सकारात्मक भरोसा दिलाया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष व राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना, नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा के मंत्री आर्यनदेव उनियाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, आदि ने भी अंबेडकर जयंती पर अपने विचार रखे व अकादमी के अध्यक्ष सुनील सोनकर को विशेष बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन निमेष डंगवाल ने किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, भारतीय दलित साहित्य अकादमी अध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक सुनील सोनकर, ओपी उनियाल, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, अजय भार्गव, पालिका सभासद विशाल खरोल, गीता कुमाई, रणवीर कंडारी, शिवानी भारती, बबीता मल्ल, गौरी थपलियाल, अमित भटट, सचिन गुहेर, पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, मदन मोहन शर्मा, अनुज तायल, भाजपा युवामोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा, सहित बडी संख्या में विभिन्न सामाजिक व राजनैतिक संगठनों विद्यालयों के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.