रसोई गैस की कालाबाजारी के विरोध में ट्रेडर्स एसोसिएशन ने किया धरना प्रदर्शन

मसूरी। मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में इंडेन गैस एजेंसी में ग्राहकों के किए जा रहे उत्पीड़न, व गैस की कालाबाजारी के विरोध में गैस एजेंसी के समीप मालरोड पर धरना देकर प्रदर्शन किया गया जिसमें जमकर इंडेन गैस प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी की गयी।
मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में इंडेन गैस एजेंसी के द्वारा ग्राहकों के किए जा रहे उत्पीड़न व कालाबाजारी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया व जमकर प्रबधंक के खिलाफ नारेबाजी की गयी। धरने पर बैठे व्यापारियों ने हाथों में व्यापारियों को बडे व्यावसायिक सिलेंडर दो, केवाईसी व ओटीपी की समस्या दूर करो, गैस की कालाबाजारी बंद करो, गैस सिलेंडरों की आपूर्ति नियमित करो, शादी समारोह के लिए गैस उपलब्ध कराओ, सभी नागरिकों को गैस दो, उपभोक्ताओं के नये कनेक्शन जारी करो, आदि नारे खिली तख्तियां लिए हुए थे। इस मौके पर ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि जब तक मसूरी के नागरिकों को गैस की आपूर्ति पूरी तरह से नहीं होती तब तक विरोध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इंडेन गैस के प्रबंध के खिलाफ धरना 1.0 है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या को गैस कंपनी को समझना चाहिए, व उनकी समस्या दूर करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारियों, सहित जनता को जब तक गैस का वितरण सही तरीके से नहीं होता, ओटीपी, व केवाईसी नहीं होती, छोटे व्यापारियों को व्यावसायिक सिलेंडर मिलने चाहिए।, सरकार ने कहा कि 70 प्रतिशत आपूर्ति की जा रही है ऐसे में मसूरी में परेशानी नहीं होनी चाहिए, जो सिलेंडर आते है उनको अपनी मर्जी से अपने चहेतों को देते हैं, स्कूलों के नाम पर सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है जिसके हमारे पास सबूत है, जो व्यावसायिक पहले से इंडेन ने दिए है अब बिल मांग रहे है, वहीं प्रबंधक किसी का फोन नहीं उठाते न ही कार्यालय में रहते हैं। जबतक प्रबंधक व कंपनी कार्य की दशा सुधार नहीं लेती विरोध किया जाता रहेगा। अगर गैस आपूर्ति ठीक है तो सामने आये व जनता के बीच चलें अगर उन्हें गैस मिल रहा है या छोटे व्यवसायियों को व्यावसायिक सिलेंडर मिल रहे है तो वह माफी मांगने को तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि इंडेन गैस एजेंसी जनता को गुमराह कर रही है व सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रही है। इस मौके पर ट्रेडर्स महामंत्री जगजीत कुकरेजा, नागेद्र उनियाल, अतुल अग्रवाल, सलीम अहमद, राज कुमार, आरएन माथुर, भरत सिंह, जगबीर भंडारी राजेश शर्मा, मनोज अग्रवाल, सुनील रतूडी, दानिश, जोगेंदर कुकरेजा, आदि मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.