ठेकेदारों ने जल जीवन मिशन कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन

1 min read

देहरादून। देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आज जल जीवन मिशन कार्यालय इंदर रोड, देहरादून में धरना एवं प्रदर्शन किया गया। जल जीवन मिशन से जुड़े हुए लगभग 200 ठेकेदारों ने देहरादून, पौड़ी, टिहरी, चमोली एवं अल्मोड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों में जल सप्लाई को बंद कर देहरादून पहुंचे एवं धरना प्रदर्शन किया।
देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि दो साल से हमें सरकार किसी न किसी बहाने से टाल रही हैं और अधिकारीयों  के पास हम जब भी जाते हैं तो कोई ना कोई बहाना लगा दिया जाता है और भुगतान रोक दिया जाता है अब हमारी स्थिति ऐसी हो गई है कि हम मजदूरों को भुगतान भी नहीं कर पा रहे हैं जिसके चक्कर में कुछ जगहों पर आज हम पानी बंदी किए हैं और अगर यह चलाता रहा तो बहुत ही शीघ्र पूरे प्रदेश में जल जीवन मिशन  के माध्यम से जिन-जिन जगहों पर पानी की सप्लाई चल रही है वह पूर्ण रूप से बंद किया जाएगा। धरना प्रदर्शन के उपरांत सभी ठेकेदारों को सचिवालय बुलाया गया जिसमें सचिव पे जल रणवीर सिंह चौहान, जल जीवन मिशन के डायरेक्टर मीना जी, पे जल निगम के मुख्य अभियंता संजय सिंह, जल संस्थान के सी जी एम, डी के सिंह से मुलाकात की। सचिन पेयजल ने ठेकेदारों के सभी मांगों को सही ठहराते हुए आदेशित किया है कि इन्हें जल्द से जल्द इस बैठक की मिनट ऑफ मीटिंग  लिखित में दे दिया जाए।और जो भी हमारी समस्या थी उनको उचित ठहराते हुऐ दो दिन मे कार्यवाही करने के आदेश दिए एवं जो अधिकारी आदेश का पालन नहीं करते या ठेकेदार को परेशान कर रहे है उनकी लिखित लिस्ट स्वयं ने मांगी और उनके खिलाफ उनके द्वारा कार्यवाही की जायेगी साथ ही उन्होंने यह भी आश्वासन दिलाया है कि केंद्र से जैसे ही भुगतान मिलता है वैसे ही शीघ्र सभी ठेकेदारों को पेमेंट दे दी जाएगी। धरना प्रदर्शन में देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन कि ओर से सचिन मित्तल, सुनील गुप्ता, सौरभ गोयल, अंकित सलार, जेपी अग्रवाल, संदीप मित्तल सूरत राम शर्मा, सुनील मित्तल, आनंद सिंह राणा, महिपाल पड़ियाल, रॉबिन पवार, कमल नौटियाल, इंद्रपाल राणा, सचिन पवार, गजेंद्र  रावत, प्रमोद नेगी  एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.