भाजपा चुनाव अभियान में कांग्रेस से बढ़त बनाने में जुटी, महिला मोर्चा ने आयोजित किया कार्यक्रम

1 min read

मसूरी। माल रोड स्थित एक होटल के सभागार में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट और महामंत्री हिमानी वैष्णव के मसूरी भ्रमण के दौरान भाजपा महिला मोर्चा और भाजपा मसूरी मंडल द्वारा स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा हैं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में लग गई है और चुनाव अभियान में कांग्रेस से बढ़त बनाने में जुटी हुई है। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा सदस्यों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री का मसूरी पहुंचने पर शॉल ओढाकर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है। भंडारी हत्याकांड में उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी मुद्दे को भटकाना चाहती है लेकिन 2027 में जनता उन्हें जवाब देगी और एक बार फिर उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री हिमानी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब लोकसभा में 273 महिलाएं देश की बागडोर संभालेगी। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं स्वरोजगार के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही हैं और उत्तराखंड में महिलाओं द्वारा पहाड़ी व्यंजन और पानी की बोतल बनाने का कार्य कर रही है। जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रूचि भटट का स्वागत किया व कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लगातार आगे बढ रही है व महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा देने के साथ ही उनकी आर्थिकी को मजबूत करने का कार्य कर रही है। इस मौके पर गढवाल मंडल प्रभारी रेखा डंगवाल, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ओपी उनियाल, कमला थपलियाल, महानगर उपाध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा पडियार, प्रमिला नेगी, राजेश्वरी नेगी, प्रभा बर्तवाल, कमल शर्मा सहित भाजपा की महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.