मंत्री गणेश जोशी ने 63 उद्यमियों को 60 लाख की सहायता राशि के चेक वितरित किए

मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत किमाड़ी में आपदा प्रभावित उद्यमियों को बड़ी राहत देते हुए ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत विकासखण्ड सहसपुर के विभिन्न गांवों के 63 परिवारों को रुपये 60 लाख से अधिक की सहायता राशि के चैक वितरित किए गए।
इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि वे अपने जीवन को पुनः व्यवस्थित कर सकें। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस सहायता से प्रभावित परिवारों को आजीविका के साधन विकसित करने और आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद मिलेगी। राज्य सरकार महिलाओं के आजीविका संवर्धन और उन्हें आत्मनिर्भरता को बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। कार्यक्रम में रिखोली, भितरली, क्यारकुली भट्टा, भगवन्तपुर, गजियावाला, गंगोल पंडितवाड़ी, चन्द्रोटी एवं पुरुकुलगांव ग्राम पंचायतों के लाभार्थियों को सहायता राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह रावत, महानगर उपाध्यक्ष संध्या थापा, ग्राम प्रधान अजय पुण्डीर, ग्राम प्रधान मीना कोठाल, ग्राम प्रधान आरती, युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष धीरेन्द्र ठाकुर, जीत सिंह ठाकुर, पूर्व प्रधान लीला शर्मा, ग्रामोत्थान परियोजना से उमा भट्ट, नीतू जुयाल, वीरांगना कलस्टर अध्यक्ष रजनी पंवार, नीतू राणा सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.