लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र बनाने में आ रही दिक्कतों को लेकर सभासद ने मंत्री गणेश जोशी को सौंपा ज्ञापन

मसूरी। नगर पालिका सभासद अमित भटट ने प्रदेश के काबीना मंत्री व मसूरी विधायक को मसूरी में अधिकारियों के न होने के कारण आम जनता को विभिन्न प्रमाण पत्रों के न बनाये जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए मंत्री से भेंट कर ज्ञापन दिया व मांग की कि शीघ्र मसूरी कचहरी में समस्त सेवाएं ऑनलाइन करने व स्थयी नायब तहसीलदार की नियुक्ति की मांग की।
मसूरी पहुंचे काबीना मंत्री को गांधी चौक पर ज्ञापन देते हुए पालिका सभासद अमित भटट ने अवगत कराया कि मसूरी एक ऐसा शहर है जहां अभी तक कचहरी से जुडी सेवाएं ऑन लाइन नहीं हुई जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऑन लाइन सुविधा दी जा रही है। मसूरी में अधिकारियों की कमी के कारण आम जनता को स्थाई निवास, जाति, आय व अन्य प्रमाण पत्र बनाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऑन लाइन सुविधा लोगों को मिल रही है, लेकिन मसूरी अभी इस सुविधा से वंचित है। डिजिटल सेवाओं के अभाव में लोगों को बार बार कचहरी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, जिससे समय व धन की हानि होने पर भी प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि कचहरी का डिजिटलीकरण किया जाय ताकि कचहरी से जुडी सभी सेवाओं का लाभ नागरिक घर बैठे ले सके व आवेदन कर सकें। वहीं स्थाई नायब तहसीलदार की नियुक्ति की मांग की गयी, ताकि प्रशासनिक कार्यों में गति आ सके। इसके साथ ही पटवारी की सप्ताह में दो बार तैनाती की जाय ताकि लोगों के जरूरी काम हो सके। इस पर मंत्री गणेश जोशी ने फोन पर अधिकारियों से वार्ता करने के बाद कहा कि मसूरी में एक सप्ताह के अंदर कचहरी में डिजिटल सेवाएं उपलब्ध हो जायेंगी।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.