मांडूवाला के जंगल में बोरे में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी

1 min read
देहरादून। प्रेमनगर इलाके के मांडूवाला  स्थित बालासुन्दरी मंदिर के निकट जंगल में बुधवार को पुलिस ने महिला का  बोरे में बंद शव बरामद किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, शव काफी दिन पुराना था और हालत ऐसी थी कि पूरी तरह क्षत-विक्षत नजर आ रहा था।  मृतक महिला की उम्र करीब 30-35 साल की बताई जा रही है। पुलिस मृतका की शिनाख्त में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार मांडूवाला में सड़क किनारे जंगल में एक कट्टे से बेहद तीव्र दुर्गंध उठ रही थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जब कट्टे को खेलकर देखा गया तो उसमें एक महिला की लाश थी। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। मृतका की शिनाख्त करने के लिए पुलिस जिले में सभी थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट देखी जा रही है। शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि शव करीब छह-सात दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि घुटने मोड़कर शव को कट्टे में भरा गया था। उसकी शिनाख्त के प्रयास हो रहे हैं।
Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.