भारत के टी 20 विश्वकप जीतने पर पर्यटकों व स्थानीय लोगों ने जमकर जश्न मनाया
मसूरी। विश्व कप टी 20 क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन के बड़े स्कोर से हराने पर जहां पूरे देश में जश्न मना वहीं पहाड़ों की रानी मसूरी में भी स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों ने मालरोड पर जमकर जश्न मनाया वहीं लंढौर बाजार, घंटाघर, शहीद भगत सिंह चौक, व लाइब्रेरी में भी लोगों ने ढोल ढमाके के साथ भारत का राष्ट्रीय ध्वज हाथ में लेकर जश्न मनाया।
विश्वकप टी 20 क्रिकेट के फाइनल को लेकर पूरे देश में ही नहीं बल्कि विश्व भर की नजरें लगी रही। वहीं देश भर में शाम होते ही लोग टीवी पर चिपक गये, लेकिन जिस तरह से भारत के खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड के बॉलरों को जमकर धोया व हर बॉल में लग रहे चौके छक्कों न हर भारतीय का दिल ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। वहीं भारती बॉलरों ने भी अपनी खेल प्रतिभा व तकनीक से न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाजों को बडा स्कोर खड़ा करने नहीं दिया व लगातार पवेलियन भेजते रहे। वहीं जैसे ही भारत ने टी 20 विश्वकप जीता तो पूरा भारत जश्न में डूब गया। इसी कड़ी में पहाड़ों की रानी भी जश्न में डूब गयी व देर रात्रि तक बड़ी संख्या में मालरोड, गांधी चौक, शहीद भगत सिंह चौक, लंढौर बाजार घंटाघर पर पर्यटकों सहित स्थानीय लोग ढोल लेकर जमकर जश्न मनाते रहे व भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे राष्ट्रीय ध्वज हाथों में लेकर नाचते रहे।
