पर्यटन नगरी में होलिका दहन पूरे उत्साह व उल्लास के साथ किया गया

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में बुराई पर सच्चाई की जीत का पर्व होलिका दहन पूरे धूम धाम से किया गया व इसके साथ ही होली खेली गयी। इस मौके पर श्री सनातन धर्म मंदिर की ओर से लंढौर साउथ रोड स्थित होलिका मैदान में होलिका का दहन गाजे बाजे के साथ किया गया। वहीं राधाकृष्ण मंदिर की ओर से कुलडी भगत सिंह चौक पर होलिका का दहन किया गया वहीं लाइब्रेरी में गांधी चौक पर लक्ष्मी नारायण ंमंदिर की ओर से सामूहिक होलिका का दहन पारंपरिक रीति रिवाज के साथ किया गया। वहीं महिलाओं ने होलिका की सुबह से पूजा अर्चना की प्रसाद चढाया व होलिका की परिक्रमा की। इसके बाद शाम को पूरे उत्साह व पूजा अर्चना के साथ होलिका का दहन किया गया। व एक दूसरें को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गयी व प्रसाद वितरित किया गया।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.