मोहम्मद शाहित भाजपा महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री बनाये गये

मसूरी। भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल की सहमति एवं प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अनीस गौड के परामर्श के बाद महानगर देहरादून जिला के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष यास्मीन आलम ने पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की जिसमें मसूरी के मोहम्मद शाहिद को महानगर अल्पसंख्य मोर्चा का जिला मंत्री बनाया गया।
भाजपा महानगर जिला मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा बनाये जाने पर मोहम्मद शाहिद ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष अनीस गौड, जिलाध्यक्ष यास्मीन आलम सहित शीर्ष नेतृत्व का विशेष आभार व्यक्त किया व कहा कि पद की गरिमा के अनुरूप जनता की सेवा करेंगे, अल्पसंख्यक के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करेगें व सरकार की योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यकों को दिलाने के साथ ही पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की तीसरी बार लगातार सरकार बनाने के लिए भाजपा की रीति नीति आम जनता तक पहुंचाने का कार्य सहयोगियों के साथ मिलकर किया जायेगा। उनके अल्पसंख्यक जिला मंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी व अपेक्षा की कि वह अल्पसंख्यकों के हितो को ध्यान में रखकर कार्य करेंगे व आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी को मजबूत करने में अपना योगदान देंगे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.