टैक्सी मैक्सी महासंघ ने मुख्यमंत्री आवास पर जाकर भेट की व ज्ञापन दिया

मसूरी। टैक्सी मैक्सी महासंघ अध्यक्ष सुंदर पंवार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास पर जाकर उनसे भेंट की व समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया। जिसमें अवगत कराया गया कि जौलीग्रांट एअरपोर्ट पर ओला, उबर को दिया गया ऑन लाइन काउंटर बंद किया जाय।
ज्ञापन में कहा गया कि जौलीग्रांट एअरपोर्ट पर ओला उबर को ऑन लाइन काउंटर दिया गया है इस निर्णय से वर्षों से एअरपोर्ट पर सेवा दे रहे स्थानीय टैक्सी मैक्सी व्यवसायियों एवं चालकों की आजीविका पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड रहा है। राज्य के स्थानीय परिवहन हितों की अनदेखी कर बाहरी कंपनियों को बढावा दिया जाना अत्ययंत चिंता का विषय है। उन्होंने अवगत कराया कि महासंघ भारत टैक्सी के संचालन का समर्थन करता है तथा स्थानीय व्यवसायियों को प्राथमिकता दिए जाने की मांग करता है। इसके अतिरिक्त एअरपोर्ट पर पार्किंग शुल्क देश के अन्य एअरपोर्टो की तुलना में असंगत एवं अत्यधिक है, जो स्थानीय चालाकों पर अनुचित आर्थिक दबाव डालता है। वहंी बाहर राज्यों के लोगों द्वारा हमारे चालकों के साथ मारपीट व गाली गलौच के साथ ही अभद्र व्यवहार की घटनाएं भी बढ रही है जिस पर तत्काल रोक व नियंत्रण आवश्यक है। मुख्यमंत्री से अनुरोघ किया गया कि विषय की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए शीघ्र हस्तक्षेप कर स्थानीय व्यवसायियों को रोजगार, सम्मान एवं सुरक्षा हेतु आवश्यक निर्देश देने की कृपा करें। ज्ञापन देने वालों में भगवान सिंह पंवार, दीपक भटट, यशवीर सिंह, सचिव चंद्र किशोर उनियाल, मदन सिंह मिंयां, विजय सिंदवाल, गुलाब सिहं, महेद्र प्रसाद भारती, कीर्ति नेगीर्, इंश्वर सिंह रौथाण, मुकेश गौड, बालम सिंह रावत, लल्लन यादव व सुनील कुमार आदि थे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.