निराश्रित गोवंशों को मिला सुरक्षित आश्रय

रुद्रप्रयाग। जिला प्रशासन एवं नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के संयुक्त प्रयासों से निर्मित गौधाम (गौ सेवा भवन) का विधिवत लोकार्पण सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष अगस्त्यमुनि राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी एवं जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन ने संयुक्त रूप से किया। यह पहल क्षेत्र में निराश्रित गोवंशों के संरक्षण और सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
खेल मैदान अगस्त्यमुनि के समीप निर्मित निराश्रित गौवंश शाला का लोकार्पण विधिदृविधान से पूजादृअर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर गौ पूजन कर गौ माता को भोग अर्पित किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि जिला प्रशासन, नगर पंचायत, व्यापार मंडल एवं आम नागरिकों के सामूहिक सहयोग से ही इस गौशाला का निर्माण संभव हो सका है। उन्होंने बताया कि यह अगस्त्यमुनि क्षेत्र की पहली गौशाला है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रदेशभर में, विशेषकर शहरी क्षेत्रों में निराश्रित गोवंशों की समस्या के समाधान हेतु गौशालाओं के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में प्राकृतिक चारे की कमी के कारण निराश्रित गोवंशों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस गौशाला के निर्माण से नगर क्षेत्र के निराश्रित गोवंशों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध हो सका है। उन्होंने जानकारी दी कि अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र में एक अन्य गौशाला के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया प्रगति पर है, जिसका निर्माण जिला खनन निधि से प्रस्तावित है। वर्तमान गौशाला की क्षमता 53 गोवंशों की है, जबकि तिलवाड़ादृसुमाड़ी क्षेत्र में भी गौशाला निर्माण के प्रस्ताव हैं, जिससे भविष्य में लगभग 190 गोवंशों के संरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी ने जिलाधिकारी सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारियों, व्यापार मंडल एवं आम नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निरंतर जनसहयोग से ही इस गौ सेवा भवन का निर्माण संभव हो पाया है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने घरों से रोटी व अन्य भोजन सामग्री लाकर गौ माता की सेवा में योगदान दें। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में निराश्रित गोवंशों को भटकते देखना पीड़ादायक था, लेकिन अब उन्हें सुरक्षित और संरक्षित आश्रय मिल सका है।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत, उपजिलाधिकारी उखीमठ अनिल शुक्ला, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष रावत, किसान नेता भोपाल चौधरी, व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह नेगी, पूर्व अध्यक्ष प्रधान संगठन विजयपाल राणा, मंदाकिनी शरद उत्सव समिति अध्यक्ष हर्षवर्धन बेंजवाल, जिला अध्यक्ष गौ रक्षा विभाग रोहित डिमरी, दीपक नौटियाल, अंकित राणा, कमल भट्ट, संदीप कोठारी सहित बड़ी संख्या गौ भक्त मौजूद थे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.