नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत-2047 को लेकर बैठक में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट
1 min read
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी की कोटद्वार में आयोजित जिला कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार की उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं को जनदृजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का कोटद्वार पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों ने कौड़िया बैरियर में जोरदार स्वागत -अभिनन्दन किया।
कोटद्वार में पनियाली वन विभाग के सभागार में आयोजित जिला कार्यकर्ता बैठक का प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बिष्ट, महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत, राज्य मंत्री राजेन्द्र अन्थवाल, ऋषि कंडवाल, ब्लॉक प्रमुख बीना राणा ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।
इस अवसर भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा और मोदी- धामी कीसरकार की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्षद श्रीधर वेदवाल, पार्षद मनीष नैथानी, निर्दलीय पार्षद नेत्र मोहन असवाल, निर्दलीय पार्षद दीपक पाठक, निर्दलीय पार्षद जयदीप नौटियाल, निर्दलीय पार्षद जेपी बहुखंडी, निर्दलीय पार्षद आरती खर्कवाल, पूर्व पार्षद हरीश खर्कवाल, पूर्व पार्षद महेश नेगी, पार्षद प्रत्याशी संगीता देवी, पार्षद प्रत्याशी दीपक पांडेय, पूर्व पार्षद मनीष भट्ट, गौरव जोशी, पार्षद प्रत्याशी विनय शर्मा, आशा बलूनी, सुनीता नेगी, रेखा सुंद्रियाल सहित 57 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने सभी नवप्रवेशी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा परिवार में शामिल होकर वे राष्ट्र निर्माण की यात्रा के सहभागी बने हैं।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। भट्ट ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड आगे बढ़ रहा है। लोकसभा , विधानसभा , निकाय, पंचायत और सहकारी संघों में भाजपा को मिल रही जीत साबित करती है भाजपा सरकार जन अपेक्षाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है यही वजह है कि अपने घटते जनाधार से बौखलाकर कांग्रेस ओछी एवं घटिया राजनीति पर उतर आई है। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि “जनता की सरकार, जनता के द्वार” की अवधारणा को साकार करने के लिए राज्य सरकार न्याय पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर लगाकर सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रही है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियोंकृजैसे बुनियादी ढांचे का विकास, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर और पारदर्शी शासन को घर-घर पहुंचाएं।
इससे पूर्व पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का स्वागत अभिनन्दन करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं की सक्रियता और अनुशासन से ही सरकार की योजनाएं प्रभावी ढंग से जनमानस तक पहुंचती हैं। उन्होंने विगत दिनों सम्पन्न हुए भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आगामी कार्यक्रमों में पूर्ण समर्पण से जुटने का आह्वान किया।
कार्यकर्ता बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा के भाव से कार्य करता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर आधारित हैं, जिनका लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत ने नगर विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं और जनसुविधाओं के विस्तार में केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार के कारण विकास कार्यों में गति आई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।
