खाई में गिरी कार,दो सगे भाईयों की मौत

नई टिहरी। शनिवार को घनसाली भिलंगना ब्लॉक के ग्यारह गांव हिंदाव के अंथवाल गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। कार में तीन लोग सवार थे। एक व्यक्ति घायल हो गया। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।
थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया की पुर्वांल गांव मोटरमार्ग पर यह  कार जा रही थीं, तभी अनियंत्रित होकर पलट गई। सवार घायल तीन लोगों को 108 के माध्यम से प्राथमिक अस्पताल पिलखी ले जाया गया। रास्ते में दो की मौत हो गई। पिलखी अस्पताल के प्रभारी डॉ आशीष ने बताया की एक घायल का उपचार किया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए श्रीनगर बेस अस्पताल के लिए रेफर किया जा चुका है। दोनों मृतक सगे भाई हैं। रमेश अंथवाल शिक्षक थे और उनके बड़े भाई चिंतामणि अंथवाल स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत फार्मासिस्ट थे। एक साथ दोनों भाईयों के निधन पर घर में कोहराम मच गया है।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.