खानपुर विधायक उमेश कुमार को मिली जमानत

1 min read

रुड़की। हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को कोर्ट में पेश किया गया। उमेश कुमार के खिलाफ पूर्व विधायक प्रंणव सिंह चैंपियन की पत्नी कुंवरानी देवयानी में रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें कि प्रंणव सिंह चैंपियन को कोर्ट पहले ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी है।
कुंवरानी देवयानी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार 25 जनवरी रात को करीब 9 बजे के करीब उमेश कुमार उनके महल और कैंप कार्यालय पर आए थे। इस दौरान उमेश कुमार ने उनके घर में घुसने का भी प्रयास किया था। कुंवरानी देवयानी की शिकायत पर पुलिस ने उमेश कुमार और उनके कुछ साथियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया गया।
बता दें कि साल 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रंणव सिंह चैंपियन की पत्नी कुंवरानी देवयानी को खानपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया था। वहीं उमेश कुमार इसी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे थे। इस चुनाव में उमेश कुमार से कुंवरानी देवयानी हार गई थी। तभी से दोनों नेताओं के बीच में टशन चलती आ रही है। सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर एक-दूसरे को गरियाते हुए नजर आते है। लेकिन शनिवार को दोनों के बीच फिर से सोशल मीडिया पर टिका टिप्पणी हुई। इसके बाद उमेश कुमार अपने समर्थकों के साथ शनिवार रात को प्रंणव सिंह चैंपियन के महल पर पहुंचे और हंगामा किया। रविवार को प्रंणव सिंह चैंपियन भी अपने समर्थकों के साथ उमेश कुमार के कार्यायल पर पहुंचे, जहां उन्होंने उमेश कुमार के स्टाफ के साथ मारपीट की। इसके बाद प्रंणव सिंह चैंपियन और उनके समर्थकों ने फायरिंग भी की। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.