नगर निकाय चुनावः प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान में झोंकी ताकत

1 min read

देहरादून। नगर निकाय चुनाव का प्रचार अभियान तेज हो गया है। प्रत्याशियों ने अपने प्रचार पर पूरी ताकत झांेक दी है। जनता जनार्दन को लुभाने के लिए हर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रत्याशी सुबह से लेकर देर सायं तक प्रचार अभियान में जुटे हैं। कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में टोलियों में जाकर लोगों से अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। नगरनिगम मेयर, पार्षद और नगरपालिका व नगरपंचायत अध्यक्ष और सभासद पदों पर ज्यादातर जगह भाजपा व कांग्रेस में मुख्य मुकाबला है, जबकि कुछ जगह निर्दलीय उम्मीदवार पार्टी प्रत्याशियों की नींद उड़ाए हुए हैं। विधायक व मंत्री सब अपने पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने में जुटे हैं। प्रचार अभियान के तहत मंत्री व विधायकों के चुनाव कार्यक्रम लगे हैं। प्रचार अभियान को धार देने के लिए भाजपा व कांग्रेस द्वारा स्टार प्रचारकों को भी प्रचार में उतारा गया है। प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का मतदान 23 जनवरी को होना है और मतगणना 25 जनवरी को होगी। भाजपा प्रदेश में 93 नगर निकायों में चुनाव लड़ रही है, जबकि सात में उसने सहयोगी दलों को समर्थन देने का निर्णय लिया है।
प्रत्याशी व उनके समर्थक घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। भाजपा ने नगर निकाय चुनाव में प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, सीएम पुष्कर सिंह धामी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सहप्रभारी रेखा वर्मा, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, विजय बह,
गुणा, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और पार्टी के राज्य से लोकसभा व राज्यसभा सांसदों के नाम शामिल हैं। स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं। भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए अपनी रणनीति में निकायों के प्रवासी मतदाताओं पर भी ध्यान केंद्रित किया है। पार्टी निकाय क्षेत्रों में रहने वालों को अधिकाधिक मतदान के लिए तो प्रेरित कर ही रही है, वह प्रवासी मतदाताओं की चिंता भी कर रही है कि वे अपने निकाय क्षेत्र के विकास में मताधिकार के जरिये योगदान दें। इसके पीछे पार्टी की मंशा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के साथ ही प्रवासियों का समर्थन हासिल करने की है।
कांग्रेस ने 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, डा. हरक सिंह रावत आदि के नाम शामिल हैं। पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ सोसल मीडिया के माध्यम से भी चुनाव प्रचार किया जा रहा है। प्रदेश के 11 नगर निगमों में मेयर पद के लिए 72 प्रत्याशी और पार्षद पद के लिए 2009 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। 43 नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए 211 प्रत्याशी और सभासद पद के लिए 1596 प्रत्याशी चुनावी रण में हैं। 46 नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 231 प्रत्याशी और सभासद पद के लिए 1280 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पार्टी कार्यकर्ता टोलियों में जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। जैसे-जैसे चुनाव तिथि नजदीक आ रही है चुनाव प्रचार भी तेजी पकड़ता जा रहा है। प्रत्याशियों द्वारा जनता से तमाम वादे किए जा रहे हैं। भाजपा व कांग्रेस दोनों दलों ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे नेताओं पर कार्रवाई शुरू कर दी है। ऐसे नेताओं को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया जा रहा है। भाजपा 94 बागी नेताओं और कांग्रेस 16 बागी नेताओं को निष्कासित कर चुकी है।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.