सुपर ओवर में क्लब महिंद्रा ने फर्न ब्रेटवुड को पांच रन से हराया

मसूरी। सर्वे मैदान में आयोजित इंटर होटल क्रिकेट प्रतियोगिता में होटल कर्मचारियों की टीमें शानदार खेल का प्रदर्शन कर रही हैं। प्रतियोगिता के एक रोमांचक मुकाबले में क्लब महिंद्रा ने द फर्न ब्रेटवुड को सुपर ओवर में पांच रन से पराजित किया। प्रतियोगिता में विभिन्न होटलों की टीमें पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग कर रही हैं। खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, कौशल और खेल भावना से मुकाबलों को रोमांचक बना रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य होटल कर्मचारियों को खेल के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना है।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.