करवा चैथ उत्सव में दीपाली अग्रवाल और शिवालि गर्ग बनीं तीज क्वीन
1 min read
मसूरी। अग्रवाल महासभा महिला प्रकोष्ठ, मसूरी की ओर से करवा चैथ के अवसर पर भव्य उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर भाग लिया और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लिया। इस दौरान महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य भी किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों और पूजा-अर्चना के साथ हुआ। उत्सव का प्रमुख आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही, जिसमें दीपाली अग्रवाल और शिवालि गर्ग को तीज क्वीन चुना गया। महिलाओं के लिए पारंपरिक परिधान सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य कामकाजी और गृहिणी महिलाओं को एक साझा मंच उपलब्ध कराना तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सहेजना है। सामूहिक रूप से त्योहार मनाने से समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकजुटता को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन की सभी सदस्यों का योगदान रहा। उत्सव के अंत में उपस्थित महिलाओं को करवा चैथ की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर सचिव सारिका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिखा गोयल, सुनीता गोयल, मंजू अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल, सरिता गोयल, आभा अग्रवाल, मीना गोयल, श्वेता जिंदल, सुरभि गुप्ता, उपमा गुप्ता, श्वेता गोयल, मनीषी सिंगल, आशा गुप्ता और प्रभा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
