जिलाधिकारी आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने शरदोत्सव 2026 का उदघाटन किया

मसूरी। शरदोत्सव 2026 का भारी बारिश के बीच जिलाधिकारी आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने गांधी चौक पर शरदोत्सव ध्वज फहरा व गुब्बारे उड़ाने व आतिशबाजी के साथ उदघाटन किया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नगर विकासमंत्री राम सिह केंड़ा, व मंत्री गणेश जोशी ने आना था लेकिन मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर नहीं उड़ पाया जिस कारण शरदोत्सव का शुभारंभ जिलाधिकारी आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन  मल्ल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अ्रगवाल, मोहन पेटवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, एसडीएम राहुल आंनद, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष जसोदा शर्मा, पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन सभासद गौरी थपलियाल, शिवानी भारती, पवन थलवाल, रणवीर कंडारी, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, कुशाल राणा, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

शरदोत्सव के तहत पहले दिन नगर पालिका टाउन हाल में पदमश्री बसंती बिष्ट के जागर के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के प्रसिद्ध जागर सुनाकर श्रोताओं को देवभुूमि की देव संस्कृति से रूबरू किया। वहीं उसके बाद पांडवाज बैड ने अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों व श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पांडवाज की टीम ने उत्तराखंड के वाद्ययंत्रों के साथ ही पाश्चात्य वाद्ययंत्रों के बीच जुगलबंदी कर गढवाली गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं शरदोत्सव खेल प्रतियोगिताओं में पहले दिन एमपीजी कालेज में मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन के तत्वाधान में स्नूकर प्रतियोगिता आयोजित की गयी।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.