वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान का संदेश लेकर निकली रैली
मसूरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म माह के तहत चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा मसूरी मंडल की ओर से राधाकृष्ण मंदिर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री अशोक वर्मा और भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने किया। शिविर में 100 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
ग्राफिक एरा अस्पताल के सहयोग से आयोजित शिविर में राज्यमंत्री अशोक वर्मा ने कहा कि रक्तदान शिविर जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर देशभर में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
पूर्व राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र कटारिया ने कहा कि सात अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में गरीब और जरूरतमंद वर्ग को केंद्र में रखा गया है। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाने में रक्तदान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म माह के अवसर पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत आंगन उत्सव और आशीर्वाद कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं तथा आगामी दिनों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए ‘बच्चों का सपना अपना’ कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।
इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री नरेंद्र मेलवान, सभासद विजय रमोला, अनिल गोयल, अनीता धनाई, विजय बिंदवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष जसोदा शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार, अरविंद सेमवाल, देवेंद्र मलासी, उज्ज्वल नेगी, अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
