गुरु सिंह सभा के 109वें सालाना उत्सव में गूंजा शबद कीर्तन
1 min read
मसूरी। गुरु सिंह सभा के 109वें सालाना उत्सव के दूसरे दिन गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे में नितनेम, अखंड पाठ और शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की।
नितनेम और अखंड पाठ के बाद पांवटा साहिब से आए हुजूरी रागी जत्थे के भाई अर्जुन सिंह और भाई रूबल प्रीत ने शबद कीर्तन प्रस्तुत किया। इसके साथ ही गुरु नानक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी शबद कीर्तन किया। गुरुद्वारे में मौजूद श्रद्धालुओं ने शबद कीर्तन का आनंद लिया।
कार्यक्रम के अंत में विश्व शांति के लिए अरदास की गई। इसके बाद लंगर का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, सभासद अनीता धनाई, गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष एमपीएस खुराना, जसबीर सिंह, इंद्रजीत सिंह, जगजीत कुकरेजा, शिव अरोड़ा, राहुल छाबड़ा, परमजीत कोहली, तेजपाल सिंह, तनमीत खालसा, जोगिंदर सिंह, रविंद्र सिंह, अवतार सिंह, त्रिलोचन, सतनाम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
