नगरपालिका परिषद में नामित पांच सभासदों को दिलाई गई शपथ
मसूरी। नगर पालिका परिषद में सरकार के माध्यम से पांच मनोनीत सभासदों कुशाल राणा, विजय रमोला, अनिल गोयल, विजय बिंदवाल व अनीता धनाईं को मुख्य अतिथि मसूरी विधायक व प्रदेश सरकार में काबीना मंत्री गणेश जोशी की मौजूदगी में पद व गोपनीयता की शपथ पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने दिलायी।
नगर पालिका सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पालिका अधिशासी अधिकारी रजनीश डोबरियाल ने सभी का स्वागत किया व कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि मंत्री गणेश जोशी को शॉल व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद नव मनोनीत मसूरी नगर पालिका के पांच नामित सभासदों को शपथ दिलायी गयीे, जिसके बाद प्रदेश सरकार में काबीना मंत्री गणेश जोशी ने सभी मनोनीत सभासदों को शॉल व गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। वहीं मनोनीत सभासदों का विभिन्न संस्थाओं, थौलधार विकास समिति, मसूरी ट्रेडर्स एड वेलफेयर एसोसिएशन, लांयस क्लब मसूरी हिल्स, सदभावना संस्था, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी व समस्त निर्वाचित सभासदों सहित अन्य संस्थाओं ने मार्ल्यापण, शॉल भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने सरकार द्वारा नामित पांचों सभासदों को बधाई दी व कहा कि व विश्वास व्यक्त किया कि जिस भावना के साथ पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी दी है उसका धरातल पर असर दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मसूरी का सभासद या नामित सभासद होना गर्व की बात है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने सभी मनोनीत सभासदों को बधाई देते हुए कहा कि अभी पहले 14 को बोर्ड था अब पांच और आने से 18 सभासदों की मजबूत टीम बन गयी है, सभी अनुभवी लोग है व सामाजिक व राजनैतिक जीवन में उनका योगदान रहा है, लेकिन वे केवल बोर्ड बैठक तक सीमित न रहे बल्कि शहर की बेहतरी के लिए कार्य करें। इस मौके पर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, धनप्रकाश अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा, अनुज तायल, सुरेश गोयल, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, मदन मोहन र्श्मा, सतीश ढौडियाल, राकेश रावत, जसोदा शर्मा, रूपचंद, मनोनीत सभासदों के परिजन, सहित बड़ी संख्या में विभिन्न राजनैतिक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि व सभासद मौजूद रहे।
