सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं में दिखा भारी उत्साह

1 min read

देहरादून। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज भारतीय जनता युवा मोर्चा, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मण्डल द्वारा  स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं के साथ-साथ आम जनमानस ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल,भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल,युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत, युवा मोर्चा के जिला सह प्रभारी संजय तोमर, महानगर के युवा मोर्चा अध्यक्ष कुलदीप पंत,मंडल अध्यक्ष भाजपा कमल राठौर, मण्डल महामंत्री अंजू ध्यानी एवं युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमित (गोली) द्वारा किया गया।
इस अवसर पर धर्मपुर विधायक विनोद चमोली के ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी का जीवन ही सेवा और समर्पण का पर्याय है। उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाना हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने रक्तदान करने वाले सभी युवाओं का अभिवादन किया गया उन्होंने बताया कि आज के दिन हम सब लोग के लिए बड़ा हर्ष का विषय है कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस है और इस शुभ अवसर पर युवा मोर्चा रक्तदान कर रहा है यह कार्य बड़ा ही सराहनीय कार्य है कहा कि, सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से हम मोदी  के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही मोदी के 25 वर्ष सेवा समर्पण के कार्य को समाज के प्रत्येक वर्ग में जन जागरूकता के साथ हम सब लोगों को पहुंचना है। देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा, ष्युवा मोर्चा ने आज जो सेवा का कार्य किया है, वह वास्तव में प्रेरणादायक है। यह हमारे प्रधानमंत्री के विजन को दर्शाता है कि हमारा युवा केवल नारे लगाने वाला नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में अपना रक्त तक देने को तैयार है।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.